इस पोस्ट में हम फूल के पर्यायवाची शब्द (Phool Ka Paryayvachi Shabd in Hindi) के बारे में जानेंगे। अक्सर विभिन्न परीक्षाओं में पर्यायवाची शब्द से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे फूल का पर्यायवाची शब्द क्या है।
प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के हिंदी के पाठ्यक्रम में पर्यायवाची शब्द के बारे में पूछा जाता है। इस पोस्ट में हम ऐसे ही एक महत्वपूर्ण शब्द फूल के पर्यायवाची शब्द (Synonyms of Phool) के बारे में तथा पर्यायवाची शब्द की परिभाषा और प्रकार के बारे में जानने वाले हैं।

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा (Definition of Synonyms)
ऐसे शब्द जो किसी शब्द के समान अर्थ होने के कारण उस शब्द का स्थान ले सकते हैं, पर्यायवाची शब्द कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी “सिनोनिम्स (Synonyms)” कहते हैं। एक समान अर्थ होने के कारण किसी एक वाक्य में पर्यायवाची मे से किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है।
पर्यायवाची शब्द के प्रकार (Types of Synonyms)
पर्यायवाची शब्द के प्रमुखत: दो प्रकार होते हैं –
- पूर्ण पर्यायवाची शब्द
- अपूर्ण पर्यायवाची शब्द
पूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ कोई परिवर्तन नहीं होता है, उसे पूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
अपूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ में परिवर्तन आ जाता है, उसे अपूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
फूल क्या होता है ? (What is Flower)
पुष्पीय पौधों में पुष्प एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण अंग है। फूल पौधों का जनन अंग होता है जिसके माध्यम से नए पौधों का निर्माण होता है, फूल के अध्ययन को Anthology कहते है। ये मेग्नोलियोफाईटा प्रकार के पौधों में पाए जाते हैं, जिसे एग्नियो शुक्राणु भी कहा जाता है।
एक फूल की जैविक क्रिया यह है कि वह पुरूष शुक्राणु और मादा बीजाणु के संघ के लिए मध्यस्तता करे। फूल प्रकृति की सुन्दरता का प्रतीक है, फूल वातावरण में सुगंध फैलाने का काम करते हैं इसे अंग्रेजी में फ्लावर (Flower) कहते हैं।
फूल का पर्यायवाची शब्द (Phool Ka Paryayvachi Shabd in Hindi)
- सुमन
- कुसुम
- पुष्प
- उत्तमांश
- लतान्त
- प्रसून
- गुल
- मंजरी
- पुहुप
फूल का पर्यायवाची शब्द अंग्रेजी में (Phool Ka Paryayvachi Shabd in English)
- Blossom
- Herb
- Perennial
- Posy
- Floweret
फूल और फूल के पर्यायवाची शब्द से बने वाक्य
- सभी को गुलाब का फूल जरुर पसंद होता है।
- उपवन में बहुत से सुमन खिले है।
- जब पुष्प वर्षा और जय-जयकार से उनका स्वागत हुआ।
- अक्षत पुहुप ले बिप्र भुलाई।
फूल के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts About Flower)
- ब्रोकोली, फूलगोभी को भले सब्जी के रूप में उपयोग किया जाता है परन्तु वास्तव में ये सभी फूल की श्रेणी में आता है।
- होलैंड में ट्यूलिप बल्ब नाम का एक फूल है जो 1600 के दशक में सोने की कीमत से भी अधिक था।
- एपिफ़ायलम ऑक्सोपाइटम एक फूल जो केवल रात में ही खिलता है जो श्रीलंका में पाया जाता है।
- कमल का फूल प्राचीन मिस्त्र के लोगों के द्वारा एक पवित्र फूल माना जाता है।
फूल से संबधित कुछ प्रश्न और उत्तर (Some Questions and Answers Related to Flower)
पुष्प की परिभाषा क्या है?
पुष्प, अथवा फूल, जनन संरचना है जो पौधों में पाए जाते हैं।
एक फूल के कितने भाग होते हैं?
इसके दो मुख्य भाग हैं पराग कोष तथा तंतु।
फूलों की क्या विशेषता है?
फूल आवृतबीजी पौधों का प्रजनन अंग होता है। इसमें थैलमस और फूलों की पत्तियां होती है।
फूल का खिलता किसे कहते है?
एक पौधे या पेड़ का फूल वाला हिस्सा जो बीज या फल का निर्माण करेगा, उसे खिलना कहा जाता है।
फूल का मादा भाग क्या होता है?
फूल का मादा प्रजनन हिस्सा जायांग के रूप में जाना जाता है।
इस पोस्ट में आपने फूल के पर्यायवाची शब्द (Phool Ka Paryayvachi Shabd) के बारे में जाना, जिससे जुड़े सवाल अक्सर परीक्षाओं में देखने को मिलते रहते हैं।
उम्मीद करता हूँ कि फूल का पर्यायवाची शब्द का यह पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, अगर आपको यह पोस्ट पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।
इन्हें भी जरुर पढ़े –
- Ganga Ka Paryayvachi Shabd
- Aakash Ka Paryayvachi Shabd
- Ped Ka Paryayvachi Shabd
- Din Ka Paryayvachi Shabd
- Pani Ka Paryayvachi Shabd