पेड़ का पर्यायवाची शब्द । Ped Ka Paryayvachi Shabd in Hindi

इस पोस्ट में हम पेड़ के पर्यायवाची शब्द (Ped Ka Paryayvachi Shabd in Hindi) के बारे में जानेंगे। अक्सर विभिन्न परीक्षाओं में पर्यायवाची शब्द से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे पेड़ का पर्यायवाची शब्द क्या है।

प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के हिंदी के पाठ्यक्रम में पर्यायवाची शब्द के बारे में पूछा जाता है। इस पोस्ट में हम ऐसे ही एक महत्वपूर्ण शब्द पेड़ के पर्यायवाची शब्द (Synonyms of Tree) के बारे में तथा पर्यायवाची शब्द की परिभाषा और प्रकार के बारे में जानने वाले हैं।

Ped Ka Paryayvachi Shabd
Ped Ka Paryayvachi Shabd in Hindi

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा (Definition of synonyms)

ऐसे शब्द जो किसी शब्द के समान अर्थ होने के कारण उस शब्द का स्थान ले सकते हैं, पर्यायवाची शब्द कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी सिनोनिम्स (synonyms)” कहते हैं। एक समान अर्थ होने के कारण किसी एक वाक्य में पर्यायवाची मे से किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है।

पर्यायवाची शब्द के प्रकार (Types of synonyms)

पर्यायवाची शब्द के प्रमुखत: दो प्रकार होते हैं –

  1. पूर्ण पर्यायवाची शब्द 
  2. अपूर्ण  पर्यायवाची शब्द 

पूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ कोई परिवर्तन नहीं होता है, उसे पूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

अपूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ में परिवर्तन आ जाता है, उसे अपूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

पेड़ क्या है? (What is Tree)

पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी जीवों को प्राणवायु की आवश्यकता होती है जो हमें पेड़ों से मिलती है। पेड़ प्रकृति की अनमोल वस्तु है जो मानव को उपहार स्वरुप मिली है। एक बीज को मिट्टी में मिलाने पर उसे पानी सहित अन्य पोषक तत्व मिलते रहे तो वह बीज एक दिन पौधे का रूप ले लेता है यही पौधा जब बड़ा हो जाता है तो इसे पेड़ कहते हैं।

आम भाषा में कहा जाये तो पौधे का बड़ा रूप पेड़ कहलाता है। पेड़ को अंग्रेजी में ट्री (Tree) कहते हैं। पेड़ का निचला भाग जो जड़ होता है वह मिटटी के अंदर पाया जाता है, जो पेड़ को आवश्यक पोषक तत्व पहुँचाने में मदद करता है। जमीन के उपर वाला भाग तना कहलाता है उसके ऊपर शाखा होता है, शाखा में पत्तियां पाई जाती है। इन्ही शाखाओं में फूल और फल लगते हैं।

पेड़ के प्रकार –

1) स्थल के आधार पर 

  • स्थलीय पेड़ 
  • जलीय पेड़

2) जीवन काल के आधार पर 

  • एक वर्षी पेड़
  • द्विवर्षी पेड़ 
  • बहु वर्षी पेड़ 

पेड़ का पर्यायवाची शब्द (Ped Ka Paryayvachi Shabd in Hindi)

  • तरु
  • विटष
  • पादप
  • वृक्ष
  • द्रुम
  • पर्णी
  • गाँछ
  • शाखी
  • विटप
  • रुख
  • पुष्पद
  • दरख्त
  • बूटा

पेड़ का पर्यायवाची शब्द अंग्रेजी में (Ped Ka Paryayvachi Shabd in English) 

  • Shrub
  • Conifer
  • Sapling
  • Timber

पेड़ और पेड़ के पर्यायवाची शब्द से बने वाक्य 

  • पेड़ से हमें लकड़ी मिलती है।
  • पीछे की तरफ़ शाहबलूत के दो वृक्ष थे।
  • मूसलाधार बारिश से बचने के लिए उसने तरु की छांव में पनाह ली।
  • तोड़ फलों को आम्र विटप को काट दिया।
  • शालपर्णी दवा के रूप में उपयोग होती है।
  • पादप विषालुता नहीं करता।

पेड़ के बारे में कुछ रोचक बातें (Some Interesting Facts About the Tree)

  • एक पूरा ऊगा सनौबर का पेड़ एक साल में 10 लाख बीज पैदा करता हैं।
  • एक पेड़ अपने पुरे जीवन काल में लगभग 1000 किलो कार्बन डाइऑक्साइड सोखता हैं।
  • एक एकड़ में लगे हुए पेड़ 1 साल में इतनी Co2 सोख लेते है जितनी एक कार 41,000 km चलने पर छोड़ती हैं।
  • क्रिकेट बैट एक वृक्ष के बने होते हैं, जिसे विलो कहा जाता है और बेसबॉल के बल्ले लकड़ी के हिकॉरी पेड़ से बने होते हैं।
  • एक बड़े समाचार पत्र के रोजाना संस्करण 500 पेड़ो से बने होते हैं। हर एक किताब जो आपने कभी पढ़ी थी किसी समय वह एक पेड़ था।
  • पेड़ अपनी खुराक 10% मिटटी से और 90% हवा से लेती हैं।
  • एक एकड़ में उगे पेड़ो के पत्ते और शाखाएं जीतनी गिरती हैं उसका भार एक टन होती हैं जो प्राकृतिक खाद्य के लिए काफी है।

पेड़ से संबधित कुछ प्रश्न और उत्तर (Some Questions and Answers Related to Tree)

पेड़ से क्या होता है?

पेड़ हमें ऑक्सीजन, फल, छाया, लकड़ी, कागज, औषधि फूल और पत्ती इत्यादि चीजें प्रदान करता है।

पेड़ की विशेषता क्या है?

वृक्ष का सामान्य अर्थ ऐसे पौधे से होता है जिसमें शाखाएँ निकली हों, जो कम से कम दो-वर्ष तक जीवित रहे, जिससे लकड़ी प्राप्त हो।

पृथ्वी पर सबसे पहला पेड़ कौन सा था?

पृथ्वी पर पहला “पेड़” देवोनियन काल के दौरान 350 और 420 मिलियन वर्ष पूर्व के बीच उगा था । इस प्रोग्मानोस्पर्म को आर्कियोप्टेरिस कहा जाता है।

पौधे का राजा कौन है?

साल वृक्षों को पर्णपाती या पतझड़ वनों का राजा कहा जाता है।

दुनिया मेंकुल कितने पेड़ है?

नेचर मैगजीन में प्रकाशित रिसर्च स्टडी के मुताबिक, दुनिया में 3.04 ट्रिलियन यानी 34 खरब यानी 340000 करोड़ पेड़ हैं।

इस पोस्ट में आपने पेड़ के पर्यायवाची शब्द (Ped Ka Paryayvachi Shabd) के बारे में जाना, जिससे जुड़े सवाल अक्सर परीक्षाओं में देखने को मिलते रहते हैं।

उम्मीद करता हूँ कि पेड़ का पर्यायवाची शब्द का यह पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, अगर आपको यह पोस्ट पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।

इन्हें भी जरुर पढ़े –