इस पोस्ट में हम दिन के पर्यायवाची शब्द (Din Ka Paryayvachi Shabd in Hindi) के बारे में जानेंगे। अक्सर विभिन्न परीक्षाओं में पर्यायवाची शब्द से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे दिन का पर्यायवाची शब्द क्या है।
प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के हिंदी के पाठ्यक्रम में पर्यायवाची शब्द के बारे में पूछा जाता है। इस पोस्ट में हम ऐसे ही एक महत्वपूर्ण शब्द दिन के पर्यायवाची शब्द (Synonyms of Din) के बारे में तथा पर्यायवाची शब्द की परिभाषा और प्रकार के बारे में जानने वाले हैं।

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा (Definition of Synonyms)
ऐसे शब्द जो किसी शब्द के समान अर्थ होने के कारण उस शब्द का स्थान ले सकते हैं, पर्यायवाची शब्द कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी “सिनोनिम्स (Synonyms)” कहते हैं। एक समान अर्थ होने के कारण किसी एक वाक्य में पर्यायवाची मे से किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है।
पर्यायवाची शब्द के प्रकार (Types of Synonyms)
पर्यायवाची शब्द के प्रमुखत: दो प्रकार होते हैं –
- पूर्ण पर्यायवाची शब्द
- अपूर्ण पर्यायवाची शब्द
पूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ कोई परिवर्तन नहीं होता है, उसे पूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
अपूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ में परिवर्तन आ जाता है, उसे अपूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
दिन किसे कहते हैं (What is day)
पृथ्वी का अपने अक्ष पर एक घूर्णन करने के समय के बराबर समयावधि को एक दिन-रात के बराबर माना जाता है, दिन को अंग्रेजी में डे (Day) कहते हैं। दिन समय की एक इकाई है, 24 घंटे का एक समयावधि को एक दिन-रात कहा जाता है। इसमें आधा समय प्रकाश तथा आधा समय अँधेरा को मिलाकर एक दिन-रात बनता है, इसमें प्रकाश के समय को दिन कहते हैं। सात दिनों के एक समूह सप्ताह कहलाता है । ये सात दिन इस प्रकार हैं-
- सोमवार
- मंगलवार
- बुधवार
- गुरुवार/ बृहस्पतिवार
- शुक्रवार
- शनिवार
- रविवार
दिन का पर्यायवाची शब्द (Din Ka Paryayvachi Shabd)
- दिवस
- वासर
- दिवा
- वार
- याम
- प्रमान
- अह्न
दिन का पर्यायवाची शब्द अंग्रेजी में (Din Ka Paryayvachi Shabd in English)
- Daylight
- Daytime
दिन और दिन के पर्यायवाची शब्द से बने वाक्य
- हंसी के क्षणों के बिना बीता दिन सबसे खराब दिन है।
- सोमवार के दिन मेरी बहन शिवलिंग पर जल चढ़ाने जाती है।
- अमावस्या की रात्रि, दीवा की रोशनी से नहा उठी।
- दिवा स्वप्न कभी सच नहीं होते।
- हे भगवन! मैं तेरी पूजा करूँ निशि वासर।
- सुबह हो या शाम चारो याम वह ईश्वर की आराधना में लीन रहता है।
- सन् 1921 में ही आठ घंटे का कार्य दिवस बना दिया गया था।
दिन के बारे में कुछ रोचक बातें (Some Interesting Facts About the Day)
- उतना समय जिसमें सूर्य क्षितिज के ऊपर रहता है कहलाता है।
- अपनी गणना के लिये योरोप के ज्योतिषी मध्याह्न से मध्याह्न तक दिन मानते हैं।
- हिंदुओं में दिन का मान सूर्योदय से सूर्योदय तक होता है।
- यूरोप के अधिकांश देशों तथा मिस्र और चीन में आधी रात से आधी रात तक दिन माना जाता है।
- साधारणतः दिन दो प्रकार का माना जाता है – एक नाक्षत्र, दूसरा सौर।
दिन से संबधित कुछ प्रश्न और उत्तर (Some Questions and Answers Related to Day)
वार कौन सा है?
हिंदू वैदिक पंचांग में सप्ताह में सात वार क्रमशः इस प्रकार हैं – रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार।
दिन वार क्या है?
हिन्दू कैलेंडर के 7 दिन या 7 वार भारतीय पंचांग में वार का महत्वपूर्ण स्थान है। हर एक सूर्योदय के साथ एक नए वार की शुरुआत होती है। हर एक वार ग्रहों से प्रभावित होता है।
तिथि कैसे बनता है?
एक सूर्योदय से अपर सूर्योदय तक का समय जिसे वेदाें में अहोरात्र कहा गया है उसी को एक तिथि माना जाता है।
तिथि कितने घंटे का होता है?
तिथि एक दिन को तिथि कहा गया है जो पंचांग के आधार पर उन्नीस घंटे से लेकर छब्बीस घंटे तक की होती है।
नया दिन कब शुरू होता है?
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सूर्योदय से दिन शुरू होता है।
इस पोस्ट में आपने दिन के पर्यायवाची शब्द (Din Ka Paryayvachi Shabd) के बारे में जाना, जिससे जुड़े सवाल अक्सर परीक्षाओं में देखने को मिलते रहते हैं।
उम्मीद करता हूँ कि दिन का पर्यायवाची शब्द का यह पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, अगर आपको यह पोस्ट पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।
इन्हें भी जरुर पढ़े –
- Chand Ka Paryayvachi Shabd
- Badal Ka Paryayvachi Shabd
- Ganga Ka Paryayvachi Shabd
- Aakash Ka Paryayvachi Shabd
- Ped Ka Paryayvachi Shabd