तालाब का पर्यायवाची शब्द । Talab Ka Paryayvachi Shabd in Hindi

इस लेख में हम तालाब का पर्यायवाची शब्द (Talab Ka Paryayvachi Shabd in Hindi) के बारे में जानने वाले हैं। प्रायमरी, मिडिल तथा हाई स्कूल के हिंदी के पाठ्यक्रम में व्याकरण में पर्यायवाची शब्द आता है, जिससे जुड़े प्रश्न अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। कभी कभी कुछ शब्दों का पर्यायवाची शब्द मुश्किल हो जाता है।

ऐसे वक्त में विद्यार्थियों को एक सटीक माध्यम की जरूरत होती जिससे वे जल्दी से उसके बारे में जान पायें। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखकर यह लेख संग्रहित किया गया है।

तालाब का पर्यायवाची शब्द विशेष परिस्थितियों में तालाब के स्थान पर उपयोग किया जाता है। पर हर जगह किसी शब्द के स्थान पर पर्यायवाची शब्द का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा (Definition of Synonyms)

ऐसे शब्द जो किसी शब्द के समान अर्थ होने के कारण उस शब्द का स्थान ले सकते हैं, पर्यायवाची शब्द कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी सिनोनिम्स (Synonyms)” कहते हैं। एक समान अर्थ होने के कारण किसी एक वाक्य में पर्यायवाची मे से किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है।

पर्यायवाची शब्द के प्रकार (Types of Synonyms)

पर्यायवाची शब्द के प्रमुखत: दो प्रकार होते हैं –

  1. पूर्ण पर्यायवाची शब्द 
  2. अपूर्ण  पर्यायवाची शब्द 

पूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ कोई परिवर्तन नहीं होता है, उसे पूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

अपूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ में परिवर्तन आ जाता है, उसे अपूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

तालाब किसे कहते हैं।

जल ले भरे हुए छोटे छोटे गड्डे जिनमें वर्षा का जल या अन्य जल संग्रहित रहता है , जिनका आकार झील से छोटा होता है, उसे तालाब कहते हैं।तालाब और झील का कोई आकार निश्चित नहीं है पर तालाब अक्सर गांवों में ज्यादा पाए जाते हैं। इनका आकार लगभग 2 से 8 हेक्टेयर के बीच होता है। तालाब को अंग्रेजी में पोंड (Pond) कहा जाता है।  तालाब मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं-

  1. परम्परागत तालाब 
  2. आधुनिक तालाब

तालाब का पर्यायवाची शब्द (Talab Ka Paryayvachi Shabd in Hindi)

  • जलाशय
  • सरोवर
  • ताल
  • सर
  • तड़ाग
  • जलधर
  • सरसी
  • पद्माकर
  • पुष्कर

तालाब का पर्यायवाची शब्द (Talab Ka Paryayvachi Shabd in English) 

  • Basin
  • Lagoon
  • Pool
  • Puddle
  • Dew
  • Splash

तालाब और तालाब के पर्यायवाची शब्द से बने वाक्य 

  • वह तालाब के किनारे खड़ा था।
  • ब्रम्ह सरोवर पर हम करीब सवा घंटा रहा।
  • ताल के किनारे हरियाली है।
  • बरसात में तडाग बहुत भर जाता है।
  • वह मेरे लिए वैसी ही थी, जैसे मरुभूमि में कोई जलाशय हो।

तालाब के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • तालाब या पोखर ऐसे जल-भरे गड्ढे को कहते हैं जो झील से छोटा हो।
  • जलस्रोतों में नदियों के बाद तालाबों का सर्वाधिक महत्व है।
  • तालाब जल में निवास करने वाले जीव-मछली, मेंढक, जोंक, केकड़ा, सर्प, कछुआ, घोंघा जैसे जलीय जीव निवास करते हैं।
  • तालाब जल में उपस्थित जीव-जंतुओं का निवास स्थान भी अलग-अलग जगहों में होता है।

तालाब कितने प्रकार के होते हैं?

तालाब दो प्रकार के होते हैं- परम्परागत और आधुनिक तालाब।

तालाब का उपयोग क्या है?

प्राचीन समय में तालाब-जल का उपयोग लोग भोजन पकाने और पीने के लिये भी करते थे साथ सिचाईं में भी इसका उपयोग किया जाता है इसके अलावा पशुओं को नहलाने के लिए भी तालाब के जल का उपयोग किया जाता है।

तालाब का जल स्रोत क्या है?

वर्षा जल के अलावा, तालाबों के लिए पानी के तीन मुख्य स्रोत हैं: 1.भूजल, 2.सतही अपवाह, और 3.अंतर्वाह।

आशा करता हूँ कि तालाब का पर्यायवाची शब्द (Talab Ka Paryayvachi Shabd in Hindi) का यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इस लेख को शेयर जरुर करें। 

इस लेख के बारे में आपकी जो भी राय है, कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें।