पक्षी का पर्यायवाची शब्द । pakshi ka paryayvachi shabd in Hindi

इस पोस्ट में हम पक्षी  के पर्यायवाची शब्द (pakshi ka paryayvachi shabd in Hindi) के बारे में जानेंगे। अक्सर विभिन्न परीक्षाओं में पर्यायवाची शब्द से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे पक्षी का पर्यायवाची शब्द क्या है।

प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के हिंदी के पाठ्यक्रम में पर्यायवाची शब्द के बारे में पूछा जाता है। इस पोस्ट में हम ऐसे ही एक महत्वपूर्ण शब्द पक्षी के पर्यायवाची शब्द के बारे में तथा पर्यायवाची शब्द की परिभाषा और प्रकार के बारे में जानने वाले हैं।

pakshi ka paryayvachi shabd
pakshi ka paryayvachi shabd

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा (Definition of synonyms)

ऐसे शब्द जो किसी शब्द के समान अर्थ होने के कारण उस शब्द का स्थान ले सकते हैं, पर्यायवाची शब्द कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी सिनोनिम्स (synonyms)” कहते हैं। एक समान अर्थ होने के कारण किसी एक वाक्य में पर्यायवाची मे से किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है।

पर्यायवाची शब्द के प्रकार (Types of synonyms)

पर्यायवाची शब्द के प्रमुखत: दो प्रकार होते हैं –

  1. पूर्ण पर्यायवाची शब्द 
  2. अपूर्ण  पर्यायवाची शब्द 

पूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ कोई परिवर्तन नहीं होता है , उसे पूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

अपूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ में परिवर्तन आ जाता है उसे अपूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

पक्षी का पर्यायवाची शब्द (pakshi ka paryayvachi shabd)

पंख वाले  या उड़ने वाले जंतु को पक्षी कहते हैं। सभी प्राणियों में पक्षी सबसे अधिक सुन्दर एवं आकर्षक प्राणी हैं। पंख रहते हुए भी कुछ पक्षी उड़ नहीं सकते हैं परन्तु अधिकतर पक्षी आकाश में उड़ते हैं। अधिकांश पक्षी उड़ सकते है, जो उन्हें लगभग सभी अन्य हड्डीवाला वर्गों से अलग करते है। पक्षी को अंग्रेजी में बर्ड(bird) कहते हैं।

  • परिन्दा
  • पंछी
  • द्विज
  • खग
  • चिड़िया
  • अंडज
  • विहग
  • विहंग
  • पतंग
  • गगनचर
  • पखेरू
  • नभचर
  • शकुन्त
  • खेचर
  • दविज

पक्षी का पर्यायवाची शब्द अंग्रेजी में (pakshi ka paryayvachi shabd in english)

  • fowl
  • songbird
  • warbler
  • passerine
  • raptor
  • chick
  • fledgling

पक्षी और पक्षी के पर्यायवाची शब्द से बने वाक्य

  • इस जाति के पक्षी भोजन की खोज में दूर दूर तक घूमते हैं।
  • अपने डैनों के ही बल उड़ने वाला कोई भी परिंदा बहुत ऊंचा नहीं उड़ता।
  • बाग में एक रंग बिरंगा पंछी बैठा है।
  • पक्षियों के बहुत सारे प्रजाति होती है उनमें से चिड़िया सबसे छोटी और सुंदर पक्षी है।
  • खग आकाश में उड़ रहे हैं।
  • मन विहग ने क्षितिज तक भर ली उड़ान, विहग नीड़ों की ओर लौट रहे थे।
  • ‘उसके प्राण-पखेरू उड़ गये।

पक्षी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • टिटोनी नामक पक्षी छूने से मर जाता है।
  • भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है।
  • शुतुरमुर्ग वर्तमान में सबसे पक्षी माना जाता है।
  • कौवा को सबसे बुद्धिमान पक्षियों में से एक माना जाता है।
  • हमिंग बर्ड को सबसे छोटा पक्षी माना जाता है।
  • चमगादड़ के उड़ने की आवाज बिलकुल भी नहीं आती है।
  • उल्लू रात को जगता है तथा दिन को सोता है।
  • बाज की नजर सभी पक्षियों में सबसे ज्यादा पैनी होती है।

पक्षी का पर्यायवाची शब्द क्या है संस्कृत में?

संस्कृत भाषा में पक्षी को खग कहते हैं।

ऐसा कौन सा पक्षी है जो कभी जमीन पर नहीं उतरता है।

हरियल नामक पक्षी जो उत्तरप्रदेश में पाया जाता है, जो जमीन पर कभी नहीं उतरता है।

किस पक्षी के पंख नहीं होते?

कीवी नामक पक्षी एकमात्र ऐसा पक्षी है जिसके पंख नहीं हैं।

कौन सा पक्षी वृक्ष पर नहीं रहता है?

टिटहरी नामक पक्षी वृक्ष पर नहीं रहता है।

कौन सा पक्षी अपना रंग बदलता है ?

कैमालियन नामक पक्षी अपना रंग बदलता है।

आशा है की आप को इस पोस्ट के माध्यम से पक्षी के पर्यायवाची शब्द (pakshi ka paryayvachi shabd) के बारे में जानने को मिला होगा यदि आप को पोस्ट से कुछ नया सिखने को मिला तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में शेयर जरुर करे और हमारे इस ब्लॉग को Bookmark करके रखे।

इन्हें भी जरुर पढ़े – Ghar Ka Paryayvachi Shabd