प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल के हिंदी के पाठ्यक्रम में पर्यायवाची शब्द के बारे में पूछा जाता है। इस पोस्ट में हम ऐसे ही एक महत्वपूर्ण शब्द मन के पर्यायवाची शब्द के बारे में तथा पर्यायवाची शब्द की परिभाषा और प्रकार के बारे में जानने वाले हैं।

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा (Definition of Synonyms)
ऐसे शब्द जो किसी शब्द के समान अर्थ होने के कारण उस शब्द का स्थान ले सकते हैं, पर्यायवाची शब्द कहते हैं। पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी “सिनोनिम्स (Synonyms)” कहते हैं। एक समान अर्थ होने के कारण किसी एक वाक्य में पर्यायवाची मे से किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है।
पर्यायवाची शब्द के प्रकार (Types of Synonyms)
पर्यायवाची शब्द के प्रमुखत: दो प्रकार होते हैं –
- पूर्ण पर्यायवाची शब्द
- अपूर्ण पर्यायवाची शब्द
पूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ कोई परिवर्तन नहीं होता है, उसे पूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
अपूर्ण पर्यायवाची शब्द :- ऐसे पर्यायवाची शब्द जिसका वाक्य में मूल शब्द के स्थान पर उपयोग के कारण वाक्य के अर्थ में परिवर्तन आ जाता है, उसे अपूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
मन क्या है? (What is Mind)
मन शब्द का प्रयोग कही अर्थों में किया जाता है। जैसे चित्त, मनोभाव, मानस, मत इत्यादि लेकिन मनोविज्ञान में मन अंतरात्मा, स्व, आत्मन को कहते हैं। इसे केवल महसूस किया जा सकता है। मस्तिष्क के विभिन्न अंगों की प्रक्रिया का नाम मन है।
- फ्रायड के अनुसार ‘‘मन से तात्पर्य व्यक्तित्व के उन कारकों से होता है जिसे
हम अन्तरात्मा कहते है। तथा जो हमारे व्यक्तित्व में संगठन पैदा करके हमारे व्यवहारों को
वातावरण के साथ समायोजन करने में मदद करता है।’’ - रेबर के अनुसार– ‘‘मन का तात्पर्य परिकल्पिक मानसिक प्रकियाओं एवं कियाओं की सम्पूर्णता से है, जो मनोवैज्ञाननक प्रदत्त व्याख्यात्मक साधनों के रूप में काम कर सकती है।
मन के प्रकार –
- अचेतन मन
- अर्द्धचेतन मन
- अचेतन मन
मन का पर्यायवाची शब्द (Man Ka Paryayvachi Shabd)
- चित्त
- ह्रदय
- अंतःकरण
- दिल
- अंतर
- विचार
- चेतना
- मानस
- मत
- बुद्धि
- राय
- सोच
मन का पर्यायवाची शब्द हिंगलिश में (Man Ka Paryayvachi Shabd in Hinglish)
- Chitt
- Hraday
- Dil
- Vichaar
- Maanas
- Lakshy
- Mat
- Buddhi
- Tabeeyat
- Iraada
- Antahkara
मन का पर्यायवाची शब्द अंग्रेजी में (Man Ka Paryayvachi Shabd in English)
- Brain
- Intelligence
- Intellect
- Sense
- Soul
- Spirit
- Psyche
- Subconscious
मन और मन के पर्यायवाची शब्द से बने वाक्य
- उसे देखते ही बसंती का मन खिल उठा।
- इस हेतु वे पहले ब्रह्म समाज में गए किंतु वहाँ उनके चित्त को संतोष नहीं हुआ।
- कांपते हृदय से मैं तुम्हारे सम्मुख खड़ा था – तुम्हारी भृकुटि से भयभीत।
- हमारा अंतःकरण इस बात को कबूल नहीं करता।
- लड़का कोशिश कर रहा था, अपने दिल की बात सुनने की।
- क्योंकि इसे मानव चेतना द्वारा सींचा जा रहा है।
- हर बात में मेरी राय पूछी जाती थी।
- वे सिर्फ सोना बना लेने की बात सोच रहे थे।
- मेरा पहला विचार था कि अवश्य ही कुछ परिवर्तन हुआ होगा।
मन के बारे में कुछ रोचक तथ्य (some Interesting Facts About Mind)
- प्रत्येक व्यक्ति को अपना दुःख ज्यादा तथा दुसरे का दुःख कम लगता है।
- हमारा मस्तिष्क लगभग उतनी ही ऊर्जा का उपयोग करता है जितनी एक 15-वाट प्रकाश बल्ब।
- बच्चे की लगभग आधी ऊर्जा मस्तिष्क को ऊर्जा देने में खर्च हो जाती है।
- दिल की धड़कन बंद होने के बाद भी हमारा दिमाग 6 मिनट तक जिन्दा रह सकता है।
मन से संबधित कुछ प्रश्न और उत्तर (Some Questions and Answers Related to Man)
मन के स्तर कौन कौन से होते है?
सामान्यतया मन के तीन स्तर माने गए हैं- चेतन, अवचेतन और अचेतन मन।
मन कहाँ होता है?
मन का निवास हमारे सर में होता है। जिसे मस्तिष्क कहते हैं।
मन का सबसे बड़ा भाग कौन सा होता है?
मस्तिष्क का सबसे बड़ा हिस्सा सेरिब्रम है।
मन के मुख्य कार्य क्या हैं?
मन के तीन बुनियादी कार्य हैं: सोचना, महसूस करना और चाहना।
आशा है की आप को इस पोस्ट के माध्यम से मन के पर्यायवाची शब्द (Man Ka Paryayvachi Shabd) के बारे में जानने को मिला होगा यदि आप को पोस्ट से कुछ नया सिखने को मिला तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में शेयर जरुर करे और हमारे इस ब्लॉग को Bookmark करके रखे।
इन्हें भी जरुर पढ़े –
- Aankh Ka Paryayvachi Shabd
- Jungle Ka Paryayvachi Shabd
- Talab Ka Paryayvachi Shabd
- Surya Ka Paryayvachi Shabd
- Parvat Ka Paryayvachi Shabd